फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ से जिला पंचायत करेगी विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पंचायत की वार्षिक बैठक बुधवार को हुई। इसमें 20 करोड़ 66 लाख रुपये से विकासात्मक कार्य कराए जाने को मंजूरी दी गई। इस पैसे से रोड, पुल पुलिया सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में वर्ष 2020-21 के मूल आय व व्यय का बजट पास किया गया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रही अध्यक्ष जिला पंचायत साक्षी कैराती ने जिला योजना संरचना वर्ष 2020-21 का अनुमोदन सर्वसम्मत से पास किया। अनुमोदन में जिले के विकास के लिए 20 करोड़ 66 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। इस पैसे से सीसी रोड़, पुलिया निर्माण, एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
इस पैसे से विकास कार्य कराने के लिए सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। बैठक का संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे ने किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, जिला विकास अधिकारी बीके तिवारी, जिला कृषि अधिकारी ओमकार राना, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें