फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लाखों खर्च के बावजूद हैंडपंप खराब, ग्रामीण परेशान

Tue, 05 May 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सिरसिया ब्लॉक कार्यालय में लगा हैंडपंप। - फोटो : सिरसिया ब्लॉक कार्यालय में लगा हैंडपंप।
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया विकासखंड क्षेत्र में हैंडपंपों के बोर-रिबोर पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद उनकी स्थिति खस्ताहाल है, जिससे ग्रामीण और राहगीर परेशान हैं। ब्लॉक परिसर सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर हैंडपंप खराब पड़े हैं।
एक साल से हैंडपंप खराब
ग्राम पंचायत डोमाई के पंचायत भवन के पास लगा हैंडपंप पड़ताल में खराब मिला। गांव निवासी बालकराम आर्य ने बताया कि हैंडपंप बीते एक साल से खराब है। हैंडपंप की मरम्मत के लिए कई बार प्रधान व सचिव से ग्रामीणों ने गुहार लगाई है लेकिन जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। हैंडपंप खराब होने से राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय परिवारों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में लगा दो हैंडपंप खराब
सिरसिया विकासखंड की पड़ताल के दौरान परिसर में लगे दो हैंडपंप भी खराब दिखे। एक हैंडपंप पूरी तरह से घास व कूड़े के ढेर से पटा दिखा, जो सीधे तौर पर वर्षों से खराब होने की दुहाई देता दिखा। ऐसा तब है जब यहीं खंड विकास अधिकारी से लेकर अन्य अधिकारी बैठते हैं। वहीं, प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण अपने विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय आते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने खुद बनवाया, फिर हुआ खराब
सिरसिया स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास लगा हैंडपंप भी एक साल से खराब है। आलम ये है कि हैंडपंप जमीन में आधा धंस गया है। स्थानीय निवासी अलखराम ने बताया कि मोहल्ले वालों ने खुद से रुपये इकट्ठा कर हैंडपंप को सही करवाया था लेकिन हैंडपंप फिर खराब हो गया। जिसके बाद जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन सही नहीं करवाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें