फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व विकास : पीयूष

Tue, 05 May 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान चलाया। रविवार शाम भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि चुनाव प्रबंधन के प्रदेश सह संयोजक पीयूष मिश्रा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं की ताकत और भविष्य की सफलता की नींव है, जिससे व्यक्तित्व विकास और कार्य क्षमता में सुधार आता है। जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण से संगठनात्मक कार्यशैली का ज्ञान और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण विकसित होता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले में जिला प्रशिक्षण नौ मई को प्रस्तावित है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने इस प्रशिक्षण को भाजपा के कैडर आधारित और अनुशासित संगठन की पहचान का मूल कारण बताया। विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि एक सशक्त कार्यकर्ता ही संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाता है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, संजय कैराती पटेल, उदय प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें