फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रॉली के नीचे दबने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। गोंडा के ग्राम बलुआ निवासी एक अधेड़ रविवार को नवीन मार्डन थाना क्षेत्र के कुम्हार पुरवा गांव के निटक एक गन्ना लदी ट्रॉली के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गोंडा जिले के थाना खरगूपुर अंतर्गत ग्राम बलुआ निवासी छठीराम वर्मा (55) रविवार को किसी काम से इकौना आया था। जहां वह नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के रमवापुर पुलिस चौकी अंतर्गत वीरपुर चौराहे से खरगूपुर मार्ग स्थित कुम्हार पुरवा के पास ओवरलोड गन्ने से लदी ट्रॉली के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रमवापुर चौकी के प्रभारी सत्येंद्र नारायण राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें