फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने व्यापारी का पीछा कर मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर सोमवार देर शाम बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक मोटर साइकिल सवार व्यापारी का पीछा किया। बाद में बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मार दी। घायल व्यापारी गोली लगने के बाद करीब एक किलोमीटर तक मोटर साइकिल चलाकर मोहनीपुर तिराहे पहुंचा जहां वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इकौना सीएचसी पहुंचाया जहां हालात नाजुक देख उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इटौंझा निवासी फूलचंद (35) मोहनीपुर तिराहे पर होटल चलाता है। सोमवार रात वह बाइक से सीताद्वार की ओर से वापस दुकान आ रहा था। रास्ते मे मोहनीपुर तिराहे से थोड़ा पहले मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने कट्टा दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन फूलचंद ने मोटर साइकिल नहीं रोकी। इस पर मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने पीछा कर तमचे से फायर कर दिया। गोली उसकी पीठ पर लगी। इसके बाद भी फूलचंद ने मोटर साइकिल नहीं रोकी। करीब एक किलोमीटर आगे जा कर जब वह रिहायशी इलाके में पहुंचा तो वहीं सड़क पर गिर पड़ा।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना इकौना पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा घायल व्यापारी को मोटर साइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे एंबूलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना वकील पांडे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में एएसपी बीसी दुबे बताते हैं कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें