श्रावस्ती। गोवंश के लिए नामित विशेष सचिव बृजराज सिंह यादव ने बुधवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने विकास भवन सभागार में स्थलवार नामित नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
उन्होंने जिले के निराश्रित, बेसहारा गोवंश से किसानों की फसलों के नुकसान एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा गोवंश द्वारा उत्पन्न समस्याओं का अब तक किए गए निदान के बाबत संबंधित अफसरों से जानकारी ली।
इस मौके पर उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराने को कहा। उन्होंने कहा कि गो-संरक्षण केंद्रों में रहने वाले गोवंशों को कोई दिक्कत न हो। इसका अधिकारी ध्यान दें।
प्रत्येक ब्लॉक पर गोशालाओं की अलग-अलग पंजिका बनाकर उसमें गोवंशों का ब्योरा दर्ज कराया जाए। इस मौके पर सीडीओ सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे। संवाद