फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आठ माह में आठ से 87 प्रतिशत पहुंचा आंकड़ा

Wed, 05 Apr 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आठ माह में आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट कवरेज में जिले ने आठ फीसदी से 87 फीसदी का आंकड़ा छू लिया। यह अभियान जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाया गया था।
विज्ञापन


बच्चे, किशोर व महिलाओं में अल्परक्तता जिले की आम समस्या है। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों में यह समस्या ज्यादा है। आठ माह पूर्व जिले में एनिमिक का आंकड़ा आठ फीसदी था। इसी के बाद यूनिसेफ ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट के कवरेज बढ़ाने के लिए स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ गांव में रहने वाली महिलाओं को आयरन की गोली खिलाने का अभियान चलाया था।

इस अभियान का नतीजा चौंकाने वाला निकला। आठ माह में ही यूनिसेफ ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर आठ प्रतिशत से कवरेज बढ़ाकर 87 प्रतिशत कर दिया। इसकी जानकारी भी यूनिसेफ ने दी है। इस जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने भी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के लोगों को बधाई दी है। डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि यह टीम वर्क का परिणाम है। इस कवरेज को और बढ़ाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें