फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह और हुए कोरोना संक्रमित, दो हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। विगत 24 घंटे में जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1507 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 105 एक्टिव मामले हैं। जबकि दो लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बुधवार आई रिपोर्ट में इकौना के पंडितपुरवा विदुहनी निवासिनी एक महिला, गिलौला की भांभी निवासिनी एक महिला, सोनवा निवासिनी चार महिला, मोहरनिया निवासी एक व्यक्ति, जमुनहा बाजार निवासी दो व्यक्ति, सोनपुर कला निवासी एक युवक व एक महिला, बरगदहा निवासी एक युवक व महादेवा सलारुपुर निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं हरिहरपुररानी के शिवगढ़ कला व जमुनहा के महरू मुर्तिहा निवासी एक एक कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 280458 लोगों की जांच की गई है।
इनमें से 279245 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 1507 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 1384 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 105 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 53 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 14, गिलौला में छह, भंगहा में छह, जमुनहा में छह, सिरसिया में सोलह व भिनगा में पांच कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें