फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11429 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 828388 मतदाता

विज्ञापन
मतदान कराने के लिए रवानगी से पूर्व मतदान किट प्रदान के लिए लगी भीड़ - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। पंचायत चुनाव के मैदान में उतरे 11 हजार 429 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8 लाख 28 हजार388 मतदाता करेंगे। इसके लिए बुधवार पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। गुरुवार सुबह सात बजे से कंद्रों पर मतदान प्रारंभ होगा। मतदान से पूर्व डीएम सहित अन्य अधिकारी केंद्रों का जायजा लेकर सब कुछ बेहतर है। यह सुनिश्चित करने के लिए लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का अंतिम क्षण आ चुका है। चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को पांचों विकास खंड से रवाना हो गई। यह पोलिंग पार्टियां प्रधान पद के लिए दावेदार 3679, क्षेत्र पंचायत के लिए दावेदार 3090, सदस्य ग्राम पंचायत के दावेदार 4244 व जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार 416 लोगों के लिए मतदान कराएंगे। इस चुनाव में कुल 8,28,388 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रत्याशियों की सख्या एक नजर में
ब्लॉक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत
हरिहरपुररानी 581 578 719
गिलौला 774 520 717
जमुनहा 812 639 1100
सिरसिया 802 636 849
इकौना 710 717 859
नोट - जिला पंचायत सदस्य के लिए 416 लोग मैदान में हैं।
विकासखंड गिलौला में 157449, इकौना में 171769, जमुनहा में 183960, हरिहरपुररानी में 140037 एवं सिरसिया में 175173 मतदाता है। इस प्रकार जनपद में कुल 828388 मतदाता है। जिनके द्वारा अपने मतदान का उपयोग किया जाना है।
विज्ञापन

जिले में 19 जोन एवं 86 सेक्टर बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस विभाग द्वारा 51 कलस्टर मोबाइल टीम व 10 सुपर क्लस्टर मोबाइल टीम लगाई गई है। जो मतदान के दिन अपने अपने क्षेत्रों में निरतर भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण मतदान कराएंगे।
जिले में 475 मतदान केंद्र है। जिनके अंतर्गत 1332 मतदेय स्थल है। इनमें 19 संवेदनशील मतदान केन्द्र तथा 57 मतदेय स्थल है। 29 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र व 94 मतदेय स्थल है। साथ ही 427 सामान्य मतदान केन्द्र है। जिनके अंतर्गत 1181 मतदेय स्थल है।
मतदान के दिन कोई भी मतदाता अपने परिवार के साथ निजी वाहन से बूथ से सौ मीटर की दूरी तक वाहन ले जा सकेगा। लेकिन इस दौरान किसी प्रत्याशी द्वारा उपलब्ध कराया गया वाहन प्रतिबंधित होगा। मतदान केंद्र की सौ तीटर की परिधि में न तो कोई प्रचार करेगा और न ही वहां गैर मतदाता आ जा सकेंगे।
मतदाता पर्ची के साथ ही मतदाता फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशनकार्ड, केंद्र / राज्य / स्थानीय निकाय से जारी पहचान पत्र, बैंक व डाकघर की फोटो युक्त पास बुक, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वतंत्रता सेनानी का फोटो युक्त पहचान पत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस, मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थाओं का छात्र फोटो पहचान पत्र, फोटो युक्त किसान बही तथा फोटो युक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र।
* सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।
* मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन, वायरलेस सेट प्रतिबंधित होगा।
* अस्त्र शस्त्र भी मतदान केंद्र के निकट नहीं ले जा सकेंगे।
* वोट डालने के लिए अपने वाहन का प्रयोग करने वाले मतदाता अपना वाहन मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर खड़ा करेंगे।
* मतदान करते समय गोपनीयता भंग करना अपराध है। इसके लिए सजा या जुर्माना हो सकता है।
वोट डालने में परेशानी, तो यहां करें शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी - 9454417538
पुलिस अधीक्षक - 9454400311
एसडीएम भिनगा - 9454416088
एसडीएम इकौना - 9454416089
पुलिस क्षेत्राधिकारियों के नंबर
भिनगा - 9454401379
इकौना - 9454401380
थानों के नाम व नंबर
भिनगा कोतवाली - 9454404304
सिरसिया - 9454404308
मल्हीपुर - 9454404307
गिलौला - 9454404305
इकौना - 9454404306
सोनवा - 9454404309
बाक्स में-
मतदान की व्यवस्था की जायजा लेने के लिए बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबु व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या दल बल के साथ कई पोलिंग बूथों पर पहुंचे। जहां उन्होंने पोलिंग पार्टियों से उनका हालचाल जाना। वहीं मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान डीएम व एसपी ने कई अन्य बूथों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीओ भिनगा व इकौना स्थानीय पुलिस के जवानों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें