श्रावस्ती। तराई में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार आई रिपोर्ट में दो कोरोना वॉरियर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1135 पहुंच गई है। वहीं सात लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1098 पहुंच गई। जबकि 13 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौजूदा समय में 22 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में दो कोरोना योद्धा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इनमें इकौना के लजपतनगर निवासी एक व भिनगा के काजीपुर निवासी एक लोग शामिल हैं जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सात लोग स्वस्थ भी हुए जिन्हें घर भेजा गया है। जिले में अब तक 136716 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 135917 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 1135 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।
जिले मे मौजूदा समय कुल 22 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 पहुंच चुकी है। इनमें से 10 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। इनमें इकौना में 6, जमुनहा में 1 व भिनगा में 3 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डा. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे। घर पर वापस लौटने व समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहे।