फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए संविदा बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लंबित मांगों के निराकरण को लेकर भिनगा विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करके धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद संविदाकर्मियों ने उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अधिशाषी अभियंता विद्युत को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य को सौंपे ज्ञापन में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शहादत अली ने कहा कि ज्यादातर विद्युत कर्मियों का अगस्त, सितंबर व अक्तूबर माह का वेतन नहीं दिया गया है। जिसका तत्काल भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही सभी विद्युत उपकेंद्रों पर बाउंड्रीवाल व कटीला तार लगवाया जाए।
उपकेंद्रों पर शौचालय व पेयजल सुविधा के साथ ही प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई जाए। सभी उपकेंद्रों पर लाइन व लेंथ के अनुसार स्टाफ तैनात किया जाए। जर्जर लाइनों की मरम्मत कराने के साथ ही आवश्यक उपकरण मुहैया कराया जाएं। सभी उपकेंद्रों पर रात्रि सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

संविदाकर्मी मनीष, राहुल, लालबहादुर, विजय बहादुर, रामकुवंारे व रियासत अली को जुलाई 2019 का मानदेय अविलंब दिया जाए। इसके साथ ही संविदाकर्मी अमित सिंह, लालबहादुर व पेशकार को जून का मानदेय भुगतान कराया जाए। धरना-प्रदर्शन के दौरान सत्यनारायण साहू, नानबाबू यादव, रामनरेश मौर्य, नवीन यादव सहित बड़ी संख्या में विद्युत कर्मचारी व संविदाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें