फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को समय से ऋण दें बैंक : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उद्योगों की स्थापना के लिए बैंक उद्यमियों को समय से ऋण मुहैया कराएं। ताकि स्वयं लाभान्वित होने के साथ ही लोगों को रोजगार भी मुहैया हो सक। इसमें हीलाहवाली बरतने वाले शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उनके उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। ये बातें गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने जिला उद्योग व व्यापार बंधु समिति की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक अधिकारी सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं उद्यमियों व व्यापारियों को समय से मुहैया कराएं। यदि इसमें हीलाहवाली की गई तो निश्चित ही संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि जिले में उद्योग स्थापना की अपार संभावना हैं। उद्यमी उद्योगों की स्थापना कर स्वयं लाभान्वित होने के साथ ही लोगों को भी रोजगार मुहैया कराएं। जिससे बेरोजगारों को रोजगार देकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारी जा सके।
बैंकर्स की ये जिम्मेदारी बनती है कि वे ऐसी योजनाओं में व्यक्तिगत रुचि लेकर उद्यमियों को समय से ऋण मुहैया कराएं। जिससे लोग रोजगार स्थापित कर परिवार का बेहतर ढंग से जीविकोपार्जन कर सकें। डीएम ने बैठक में मौजूद उपायुक्त उद्योग व अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि वे आपस में बैठक कर सभी लोन के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करें। जिससे लोगों को दौड़भाग न करनी पड़े।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही मौजूद अधिकारियों को समय से लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग ने किया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें