फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्राइवेट बसों से सफर की मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिवहन संसाधनों की कमी से जूझ रहे तराईवासियों को राहत मिलने की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही है। कारण ये कि जिला गठन के बाद से ही लगातार की जा रही बस डिपो की स्थापना की मांग अनसुनी की जा रही है। न जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं न अधिकारी। ऐसे में लोगों को प्राइवेट बसों से सफर करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय भिनगा में विभाग की ओर से रोडवेज बस अड्डा बनाकर खानापूर्ति कर दी गई। यहां से मात्र 11 बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन यहां किसी भी बस का ठहराव नहीं है। भिनगा आने वाली बसें कुछ देर ही बस अड्डे पर ठहरती हैं और फिर निकल जाती हैं।
विज्ञापन

वहीं, भिनगा से भंगहा, परसा, मल्हीपुर, जमुनहा सहित अन्य मार्गों पर लोगों को आने जाने के लिए एक भी बस नहीं है। ऐसे में लोगों को निजी बस, ई-रिक्शा व टेंपो का सहारा लेना पड़ता है। हनुमानगढ़ी मोहल्ला निवासी अनुज, सत्य प्रकाश, नई बाजार निवासी अमित चौरसिया आदि ने बताया कि सालों से जिला मुख्यालय होने के चलते भिनगा में डिपो स्थापना की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग रखी गई है, मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें