फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने पर करें शिकायत

विज्ञापन
श्रावती में राजकीय हाईस्कूल शिवबालक पुरवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी व छात् - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय हाईस्कूल शिवबालक पुरवा में मंगलवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ भिनगा व कोतवाली प्रभारी ने बच्चों को सुरक्षा के कई टिप्स दिए। बच्चों को गुड व बैड टच की जानकारी दी गई। छात्रों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह की ओर से मंगलवार को राजकीय हाईस्कूल शिवबालक पुरवा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव ने किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बच्चों के साथ आपराधिक घटनाएं अधिक हो रही है। इसलिए बच्चों को इसके लिए सतर्क रहना होगा।
यदि कोई व्यक्ति बच्चों को एकांत में बुला रहा है तो वह कदापि न जाएं। यही नहीं यदि स्कूल, बाजार या फिर घर में कोई रिश्तेदार व अन्य व्यक्ति छेड़छाड़ कर रहा है तो उसे छिपाए नहीं, इसकी जानकारी अभिभावकों को दें। हर प्रकार के मामलों को मां व पिता को बताएं।
विज्ञापन

यदि आप किन्हीं कारण से अपने माता पिता को सूचना नहीं दे पा रहे हैं तो इसे स्कूल शिक्षक, शिक्षिका व डायल 100 पुलिस से साझा करें। पुलिस ऐसे मामलों को गंभीरता लेते हुए कार्रवाई करेगी। वहीं भिनगा कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह ने कहा कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम कक्षा 8 व 9वीं के विद्यार्थियों के लिए चलाया जा रहा है।
इसमें उन्हें मानवता और सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत नौवीं कक्षा पास करने पर एसपीसी के विद्यार्थियों के कैंप लगवाए जाएंगे। इसके तहत बच्चों को न सिर्फ संस्कारित बनाया जाएगा, बल्कि उन्हें ईमानदारी, मेहनत व लगन की सीख देते हुए उनके लिए आदर्श भारतीय नागरिक बनने की राह भी तैयार की जाएगी। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें