जनता दर्शन में डीएम ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। जनसुनवाई, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, तहसील व थाना दिवस में आने वाली शिकायतों को लेकर प्रयास करें कि फरियादी को दोबारा न आना पड़े। ये बातें मंगलवार को जनता दर्शन में डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहीं।
डीएम नेहा प्रकाश ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय में सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 से 12 बजे तक स्वयं उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें। सुनिश्चित करें कि यदि किसी प्रार्थी की समस्या ज्यादा समय से लंबित है तो फोन पर अधिकारियों को निर्देशित कर निस्तारण भी कराया जाए। भूमि संबंधी विवाद में एसडीएम व सीओ राजस्व व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करें। जनप्रतिनिधियों से फोन पर भी संपर्क में भी रहें। अधिकारी नियमित रूप से आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी करें। समीक्षा के दौरान जिस किसी ब्लाॅक, तहसील या थाने में ज्यादा शिकायतें लंबित मिलें तो वहां के जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए। संवाद