फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: क्लीनिक संचालक पर गलत इलाज करने का आरोप, काटना पड़ा किशोर का हाथ

विज्ञापन
डॉ. करम मोहम्मद की बंद क्लीनिक। - फोटो : डॉ. करम मोहम्मद की बंद क्लीनिक।
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम पटना में क्लीनिक चलाने वाले युवक पर फर्जी डिग्री के आधार पर इलाज करने का आरोप लगा है। इसमें कहा गया कि गलत इलाज के चलते किशोर का हाथ काटना पड़ गया है। मामले में पटना गांव के चौकीदार रामकरन ने मल्हीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चौकीदार रामकरन के मुताबिक, बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के मझौली निवासी डॉ. करम मोहम्मद गांव स्थित आर्यावर्त बैंक के पास बिना किसी शटर की दुकान में क्लीनिक चलाते हैं। रामकरन ने आरोप लगाया कि डॉ. करम बिना किसी डिग्री के एक्स-रे जांच के साथ-साथ लोगों का इलाज करते हैं। गत 26 अगस्त को ग्राम पंचायत जब्दी तुरुष्मा निवासी किशोर मनीष सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसका इलाज डॉ. करम मोहम्मद ने किया था।
करम मोहम्मद के इलाज से किशोर के हाथ में इंफेक्शन हो गया और उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ ले जाना पड़ा। जहां चिकित्सकों को जान बचाने के लिए किशोर का हाथ काटना पड़ा। मल्हीपुर थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर डाॅ. करम के खिलाफ मानव जीवन को खतरे में डालने, मिलावटी दवाओं की बिक्री, धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अधीक्षक को डिग्री की जानकारी ही नहीं
प्रकरण में मल्हीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं। अधीक्षक से जब आरोपित की डिग्री संबंधी जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि लाइसेंस रजिस्टर सीएमओ के पास होता है। मुझे कोई जानकारी नहीं है। रजिस्ट्रेशन नहीं होगा और डिग्री फर्जी होगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें