फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी में बेड के सापेक्ष करें बच्चों को भर्ती : संयुक्त सचिव

विज्ञापन
एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव। - फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।
विज्ञापन
श्रावस्ती। केंद्र सरकार की संयुक्त सचिव महिला कल्याण विभाग प्रीति पंत बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचीं। देर शाम उन्होंने वन स्टाप सेंटर व किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को एनआरसी भवन का निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में आने वाली महिलाओं और बालिकाओं को दी जाने वाली कानूनी, चिकित्सा सहायता व सेवाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने सेंटर में रजिस्टर, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की, जहां पर सब कुछ संतोषजनक मिला। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके संयुक्त सचिव ने किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी), बाल कल्याण समिति व बाल संरक्षण ईकाई का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन में कर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया।
संयुक्त सचिव ने संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। एनआरसी में कुल नौ बच्चे भर्ती मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को बेड के सापेक्ष बच्चों को भर्ती करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने आंबनबाड़ी केंद्र मोतीपुर कला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर डीएम अश्वनी कुमार पांडेय, सीएमओ डाॅ. एके सिंह, सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, डीपीओ पीके दास, डॉ. गोविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें