फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जन शिक्षण संस्थान भिनगा की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। जिसका शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों को स्वच्छता सहित पर्यावरण संरक्षण आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर जन शिक्षण संस्थान भिनगा के निदेशक पटमेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें कचरा प्रबंधन पर संगोष्ठी, मास्क निर्माण, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, पौधरोपण, शौचालय का पूर्ण रूप से उपयोग, सेनेटरी पैड का प्रयोग इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।
जिलेवासियों तक सरकार की योजनाओं एवं उद्देश्यों को पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान मास्क निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्लोगन लेखन मे गरिमा गुप्ता प्रथम, वंदना गुप्ता द्वितीय एवं कशिश गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार मास्क निर्माण मे अरबिया मुस्कान प्रथम, नसरीन खान द्वितीय एवं गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। जिन्हें संस्थान के निदेशक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुमन शर्मा, कौशल कुमार काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें