एमए कॅरियर स्कूल में आयोजित अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में प्रतिभाग करते विद्यार्थी
श्रावस्ती। भिनगा कस्बा स्थित एमए कैरियर स्कूल व अमर उजाला कार्यालय पर शनिवार को अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गणित, अंग्रेजी व विज्ञान की परीक्षा दी।
परीक्षा में प्रश्नपत्र वितरण, उपस्थिति सत्यापन, उत्तर पुस्तिकाओं का संग्रह व सीलिंग तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। गणित की परीक्षा देने वाली कक्षा पांच की छात्रा किंजल जायसवाल ने बताया कि प्रश्नपत्र ज्ञानवर्धक व संतुलित था। वहीं, विज्ञान व गणित की परीक्षा देने वाले कक्षा सात के छात्र प्रियांशु उपाध्याय ने बताया कि प्रश्नपत्रों से परीक्षा के पैटर्न व खुद की जानकारी को परखने का मौका मिला। ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं तार्किक क्षमता, भाषा कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। विज्ञान की परीक्षा देने वाले कक्षा आठ के छात्र निशांक सिंह ने बताया कि ओलंपियाड से भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार तैयार होता है। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में अनन्या तिवारी, हृदयांश कसौंधन, अभिषेक यादव, जैसमिन बानो, जहीन फातिमा, अरीबा खान, आशुतोष कसौंधन, ओम श्रीवास्तव, अब्दुल अहद, मानक गुप्ता, अभय पटेल, श्रृष्टी तिवारी, शिवांश प्रकाश आदि छात्र शामिल हुए।