फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन

Fri, 05 Jun 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष व क्षेत्रीय सहसंयोजक प्रकोष्ठ विकास मोदनवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। विकास मोदनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति हावी थी, लेकिन वर्तमान सरकार में इस पर रोक लगी है। भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मानिकचंद, मंडल पूर्व महामंत्री लल्लन प्रसाद सोनी, सप्पू तिवारी, नीरज भंवरनाथ समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें