फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, केस दर्ज

Sun, 22 Mar 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार निवासी सावित्री देवी की तहरीर पर एसपी के आदेश से कोतवाली में ठगी की प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला ने बलरामपुर निवासी अशोक कुमार पर बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया है कि बलरामपुर जिले के गौरा क्षेत्र के ग्राम परसापुरैया खजुरिया निवासी अशोक कुमार ने उसके बेटे ओमप्रकाश को सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके लिए उससे 10 लाख 25 हजार रुपये भी लिए। बेटे को नौकरी न मिलने पर महिला अपना पैसा वापस मांगने अशोक के पास गई तो उसने धमकी देकर भगा दिया। इस पर उन्होंने एसपी राहुल भाटी को शिकायती पत्र दिया था। शिकायत के आधार पर 17 मार्च को आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें