फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पीआरवी के बेड़े में शामिल हुए सात वाहन

Sun, 22 Mar 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाते एसपी व एएसपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन की ओर से जिले के लिए सात नई स्कार्पियो वाहन का आवंटन किया है। यह वाहन शनिवार को जिले के पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) बेड़े में शामिल किया गया। एसपी राहुल भाटी व एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लोगों को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए शासन ने यह कदम उठाए हैं। इन वाहनों का लक्ष्य न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त को मजबूत करना है, बल्कि आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत और प्रभावी सहायता पहुंचाना भी है।
एएसपी ने बताया कि जिले में पहले से ही 32 पीआरवी वाहन संचालित हैं, जिनमें 12 दो पहिया व 20 चार पहिया वाहन शामिल हैं। ऐसे में यह सात वाहन भी इसमें शामिल होने से जिले में कुल 39 वाहनों का बेड़ा तैयार हो गया है। इससे लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं वाहन
इन वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था, बॉडी वॉर्न कैमरा, मोबाइल डाटा टर्मिनल (एमडीटी) तथा सीयूजी मोबाइल फोन जैसे अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। साथ ही मेडिकल किट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध हैं। इन तकनीकों से पुलिस की कार्य क्षमता व पारदर्शिता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें