फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदर्खा बुजुर्ग गांव बना हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दिल्ली में रह रहे बहराइच निवासी पिता-पुत्र होम क्वारंटीन के नियमों को तोड़ कर श्रावस्ती के चंदर्खा बुजुर्ग में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए। इस दौरान दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों को लेने बहराइच स्थित घर पहुंची तो उनके श्रावस्ती में होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रावस्ती के अधिकारियों से बात कर उन्हें लेवल वन अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा। इसके बाद जिले की स्वास्थ्य टीम ने ससुरालीजनों को होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश देकर पिता पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक के ससुरालीजनों का सैंपल लेने की भी बात कही है।
श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में चंदर्खा बुजुर्ग गांव स्थित एक परिवार में 28 जून को मांगलिक कार्यक्रम है। इस मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रिश्तेदार अभी से आ रहे हैं। जिस घर में विवाह है उनका दामाद दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता था। लॉकडाउन में मिली छूट के बाद वह परिवार के साथ बहराइच के सख्खैयापुरा अपने घर लौटा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना होने के बाद बहराइच के स्वास्थ्य विभाग ने पिता पुत्र सहित अन्य लोगों के सैंपल लिए थे। इसके साथ ही सभी को होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया था। होम क्वारंटीन में रहने के बजाए वह विवाहोत्सव में भाग लेने के लिए अपनी ससुराल आ गया। मंगलवार देर रात जब बहराइच में इन पिता पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों को लेने उनके घर गई। वहां पता चला कि दोनों श्रावस्ती के चंदर्खा बुजुर्ग में एक मांगलिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने गए हैं।
इसके बाद बहराइच के स्वास्थ्य विभाग ने श्रावस्ती के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस पर टीम ने ससुराल आए पिता पुत्र को एल वन हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही ससुरालीजनों को फिलहाल होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि बहराइच के दो व्यक्ति जिले में रिश्तेदारी में आए थे। दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं। उनको लेवल वन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी ससुरालीजनों को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परिवारीजनों का सैंपल लेकर जांच कराने की बात कही है। वहीं गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें