फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लाइनमैन की मौत के मामले में चार पर केस

Tue, 09 Sep 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के मजरा काशीपुरवा निवासी लाइनमैन विनोद कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने विद्युत कर्मी सहित चार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि विद्युत उल्लहवा उपकेंद्र में तैनात विनोद कुमार 29 जुलाई की शाम बलिदानपुरवा निवासी अवधेश, जितेन्द्र व रमेश के कहने पर लाइन ठीक करने गए थे।
विज्ञापन



विनोद की पत्नी सोनी का आरोप है कि विनोद ने विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा में तैनात कर्मी अखिलेश पांडेय को फोन कर शटडाउन लिया था। बावजूद इसके लाइन सही करने के दौरान ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे विनोद गंभीर रूप से झुलस गए और लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि विनोद की पत्नी सोनी की तहरीर पर अवधेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रमेश व अखिलेश पांडेय पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें