ग्राम पंचायत बगही में अभिभावकों को जागरूक करते शिक्षक कर्मवीर राणा। स्रोत-शिक्षक
श्रावस्ती। स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन के लिए शनिवार को शिक्षकों ने घर-घर दस्तक देकर अभिभावकों से संपर्क किया। अभिभावकों को जागरूक कर उनके पाल्य-पाल्यों का दाखिला स्कूल में करवाने की अपील की।
सिरसिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बगही के प्रधानाध्यापक कर्मवीर राणा ने अभियान के तहत अभिभावकों से संपर्क किया। उन्होंने विद्यालय के बाहर व नव प्रवेशी बच्चों का विवरण संकलित किया। उन्हें प्राथमिक विद्यालय बगही में बच्चों का नामांकन करवाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक कर्मवीर राणा ने बताया कि अभिभावकों को समझाया गया कि उनके बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और मध्याह्न भोजन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।