फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निर्माण में अनियमितता पर पंचायत सचिव निलंबित

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सिरसिया में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।   स्रोत-सूचना
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने शुक्रवार शाम सिरसिया विकासखंड की ग्राम पंचायत सिरसिया के सचिवालय का निरीक्षण। नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल, शोक स्थल, खड़ंजा, बाउंड्रीवाॅल आदि के निर्माण में वित्तीय अनियमितता मिली। डीएम ने नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिव कृष्ण कुमार भारती को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंचायत के सचिवालय में पत्रावलियों का रखरखाव देखा। प्रथम दृष्टया यहां वित्तीय अनियमितता प्रतीत हुई। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी ली। इसमें कुछ प्रमाणपत्र बन गए थे लेकिन उन्हें जारी नहीं किया गया था। कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई गाड़ी भी दो माह से खराब मिली।

डीएम ने ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों और उनकी निविदा प्रक्रिया की भी जानकारी मांगी। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि और सचिव ने अंत्येष्टि स्थल, शोक स्थल, खड़ंजा और बाउंड्रीवॉल के निर्माण की जानकारी दी। साथ ही सचिव ने सभी निर्माण कार्यों का भुगतान कर देने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने निर्माण कार्य में व्यय धनराशि के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन पंचायत सचिव निर्माण संबंधी जानकारी नहीं दे सके। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि योजनाओं के संचालन और निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें