फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान दिखाएं रुचि तो बढ़ सकते हैं नए मतदाता : एसडीएम

Sat, 17 Jan 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को और गति प्रदान करने के लिए एसडीएम भिनगा ने इंटर व डिग्री कॉलेजों को पत्र लिखकर पात्र छात्रों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की पहल की है।
विज्ञापन


विधानसभा निर्वाचक नामावली को त्रुटि विहीन तैयार करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज की ओर से क्षेत्र के सात इंटर कॉलेजों व दो डिग्री कॉलेजों को पत्र लिखकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्रों का फॉर्म-6 भरवाने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि ऐसे युवा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है और वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों, वे फॉर्म-6 अपने विद्यालय के माध्यम से भी भरकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं। इससे उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन



इन शिक्षण संस्थानों को जारी हुए पत्र
पात्र छात्रों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए राजा बीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय भिनगा, शिवालिक महाविद्यालय पटना खरगौरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा, तपसी इंटर कॉलेज सेमरहना को पत्र लिखे गए हैं। इसी तरह अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा, नागरिक इंटर कॉलेज अमवा, रामदुलारे श्रीवास्तव हरीराम इंटर कॉलेज भंगहा, जनता इंटर कॉलेज खरगौरा व त्रयंबकेश्वर इंटर काॅलेज डगमरा को भी पत्र भेजे गए हैं।


युवा मतदाताओं को बढ़ाने के लिए की पहल
कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान से वंचित न रहे, इसके लिए यह पहल शुरू की गई है। शीघ्र ही सभी विद्यालयों में संपर्क अभियान चलाकर संबंधित प्रारूप भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

- आशीष भारद्वाज, एसडीएम भिनगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें