फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: म्यांमार से आई बौद्ध अनुयाई की होटल में मौत, 22 सदस्यीय दल के साथ पहुंची थी बौद्ध तपोस्थली

Wed, 26 Mar 2025 12:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

म्यांमार से आई वृद्ध महिला बौद्ध अनुयाई की श्रावस्ती में होटल के कमरे में मौत हो गई। वह 22 सदस्यीय दल के साथ बौद्ध तपोस्थली पहुंची थीं। कमरे में बेटे के साथ रुकी थीं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
ईआई नाग (67) की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में बुधवार को म्यांमार की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। वह 22 सदस्यीय दल के साथ महात्मा बुद्ध की तपोस्थली पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना नवीन मार्डन थाना कटरा क्षेत्र की है।

विज्ञापन


म्यांमार से 22 सदस्यीय दल प्रार्थना करने लिए मंगलवार को बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा था। इसमें 72 टेकी लीक शान राज्य के जिला टाकी लेक निवासिनी ईआई नाग (67) एवं उनका बेटा आंग क्याव भी था। मां बेटे बौद्ध तपोस्थली स्थित ट्यूलिप इन होटल कटरा के रूम नंबर 117 में रुके थे। 

यह भी पढ़ेंः- Waqf Amendment Bill: मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी...?, सीएम योगी बोले-लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार तड़के बेटा जगा तो उसने देखा कि मां की मौत हो चुकी है। उसने इसकी जानकारी होटल प्रबन्धक को दी। होटल प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें