फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में फैले हैं बुद्ध के अनुयायी : दीपालोक

Sun, 17 May 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बौद्ध तपोस्थली में दर्शन-पूजन करते श्रीलंका के अनुयायी। -संवाद
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को श्रीलंका से आए अनुयायियों के 60 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से बोधिवृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु दीपालोक थेरो ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन


इसी कारण भारत सहित दुनियाभर में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं। बुद्ध से जुड़ी कहानियां सफलता के नए मार्ग दिखाती हैं। इन कहानियों से यह समझने में मदद मिलती है कि सफलता के प्रयासों में कहां चूक हो जाती है। सफलता हर किसी को आकर्षित करती है। हालांकि, इसे प्राप्त करना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें