फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मैडम दिव्यांग हूं, घर के पास शौचालय बनवा दो

Sun, 17 May 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सराफा कारोबारियों के साथ बैठक करतीं डीएम ।  स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। मैडम मैं पैर से दिव्यांग हूं, चलने में कठिनाई होती है। मेरे पति हाथ से दिव्यांग हैं। बावजूद इसके हमें शौचालय नहीं मिला, हैंडपंप भी नहीं लगा है। हमें नित्यक्रिया जाने व पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप जिम्मेदारों को निर्देशित कर शौचालय बनवाने व हैंडपंप लगवाने की कृपा करें।
विज्ञापन


ये मांगें जमुनहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से द्वारिका गांव निवासी मीरा देवी ने कीं। मीरा की समस्या सुनने के बाद डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बीडीओ वीरेंद्र प्रताप सिंह व एडीओ पंचायत दिग्विजय सिंह को तत्काल मीरा की समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया।

जमुनहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में 22 शिकायतें आईं, जिनमें से महज पांच का मौके पर समाधान किया गया। उधर, भिनगा तहसील में 13 शिकायतों में पांच व इकौना तहसील में आठ शिकायतों में मात्र दो का मौके पर समाधान किया जा सका। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम बनाकर मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन



चौगोई गांव निवासी नईम ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने चार साल पहले गाटा संख्या 435 पर स्थित जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर वह पक्का मकान बनवाना चाह रहे हैं, लेकिन पड़ोसी उन्हें निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। भूमि के सीमांकन के लिए उन्होंने नौ मई को समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

लालबोझा दरवेश गांव निवासी कृपाराम ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है, जिसके चलते हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। तेज हवा चलने पर तार टूटकर गिरने का खतरा रहता है। ऐसे में उन्होंने घर के ऊपर से तार हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें