फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: देवर ने चचेरी भाभी की हत्या कर जंगल में फेंका शव

Fri, 04 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाई के कहने पर एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी चचेरी भाभी की हत्या कर शव जंगल फेंक दिया गया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना रुपईडीहा के मधुबन गांव निवासी मोहम्मद रफीक ने अपनी पुत्री साफिया (25) का विवाह आठ वर्ष पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जब्दी निवासी अब्दुल करीम से किया था। साफिया का आठ साल का एक बेटा अर्श भी है। मौजूदा समय अब्दुल करीम सऊदी अरब में है। साफिया 30 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में मोहम्मद रफीक ने दो अप्रैल को मल्हीपुर थाने में अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने छानबीन के दौरान साफिया के चचेरे देवर कासिम पुत्र गफ्फार को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कासिम ने बताया कि उसने बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अपने परिचित आमिर के साथ दवा कराने के बहाने साफिया को भिनगा लाया था। वहां से वापस ले जाने के बहाने जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। मामले में मोहम्मद रफीक ने आमिर व कासिम के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।
विज्ञापन


...तो दूसरा विवाह करना चाहता था अब्दुल करीम
साफिया की मां नाजमा का आरोप है कि अब्दुल करीम साफिया को पसंद नहीं करता था। वह दूसरा निकाह करना चाहता था। इसलिए उसने पांच लाख रुपये देकर अपने चचेरे भाई कासिम को उसकी हत्या करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कासिम ने आमिर के साथ मिल कर उसकी पुत्री की हत्या कर दी। वहीं मृतक के पिता मोहम्मद रफीक का आरोप है कि ईद पर वह अपनी पुत्री को लेने उसकी ससुराल गया था। वहां साफिया नहीं मिली तो उसे फोन किया तो मोबाइल बंद था। आसपास पूछने पर पता चला कि कासिम उसे दवा कराने अपने साथ भिनगा ले गया है। इसके बाद जब पुलिस से शिकायत की तब राज खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें