फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नदी में डूबी दूसरी किशाेरी का भी मिला शव

Thu, 25 Jun 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गुंजाना।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र में बसंतापुर गांव के पास मंगलवार दोपहर राप्ती नदी में नहाते समय डूबी दूसरी किशोरी बसंतापुर निवासी गुंजना (15) का शव मंगलवार सुबह घटना स्थल के पास उतराता मिला। शव मिलते ही गुंजना के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई कोतवाली भिनगा पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोतवाली भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतापुर निवासी गुंजना (15), रेशमा (15) और सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरवाताल कठौतिया निवासी रिंका (17) मंगलवार दोपहर सहेलियों के साथ राप्ती नदी के किनारे भैंस चराने गई थीं। इस दौरान तीनों नदी में नहाने लगी है और पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं। साथ मौजूद किशोरियों की सहेलियों का शोर सुन पहुंचे युवकों ने रेशमा को बचा लिया। वहीं, रिंका और गुंजना गहरे पानी में डूब गईं। रिंका का शव एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया था और गुंजना के शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ व अग्निशमन दल के टीमें नदी में अभियान चला रही थी। इस दौरान घटना स्थल के पास से ही बुधवार सुबह गुंजना का शव भी बरामद कर लिया गया।
दूसरे दिन नहर में उतराता मिला नफीस का शव
श्रावस्ती/तुलसीपुर। नहाने के दौरान झिरझिरवा स्थित राप्ती में जुड़ने वाली नहर में डूबे बलरामपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज तराई निवासी नफीस (21) का शव बुधवार सुबह नहर में उतराता मिला। शव देख उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मल्हीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि नफीस मल्हीपुर थाना क्षेत्र के साईंगांव चौराहा स्थित मटेरा निवासी इमरान की दुकान में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। मंगलवार दोपहर मित्र हसिदुल्लाह के साथ झिरझिरवा स्थित नहर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान नफीस गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सूरज कुमार अपनी टीम के साथ नहर में नफीस के शव की तलाश करवा रहे थे, जो बुधवार की सुबह बरामद हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें