फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का कराया अभ्यास

Thu, 25 Jun 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 सिरसिया थाने में दंगा निरोधक शस्त्रों का निरीक्षण करते सीओ ​भिनगा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुहर्रम को लेकर मंगलवार को सीओ भिनगा भरत पासवान ने सिरसिया व सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने इकौना थाने में मॉक ड्रिल करवाई। इसके साथ ही कोतवाली भिनगा, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला व नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में भी मॉक ड्रिल कराई गई। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास करवाया गया। साथ ही भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भी प्रशिक्षण दिया। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सभी पुलिस कर्मी मुहर्रम के दौरान अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पूरी सतर्कता व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, अफवाह व शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं भड़काऊ सूचनाओं पर भी सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें