फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फंदे से लटका मिला तीन दिन से लापता बालक का शव

Sun, 05 Jul 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
लवकुश मिश्रा। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
तुलसीपुर। तीन दिन से लापता सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत विशुनापुर निवासी 12 वर्षीय बालक का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी राहुल भाटी, एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ अपराध आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मां ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत विशुनापुर के मजरा ठगरहना निवासी लवकुश मिश्रा (12) बुधवार दोपहर घर पर बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। शाम तक घर न लौटने पर मां शांति देवी ने गांव व रिश्तेदारों के घर तलाश की। लवकुश का कुछ पता न चलने पर उन्होंने सोनवा थाने में तहरीर देकर बेटे को तलाशने की गुहार लगाई।

पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लवकुश की तलाश कर रही थी। इस बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर नाले के किनारे भिलोर के पेड़ पर लवकुश का शव गमछे के फंदे से लटकता दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय व गिलौला थाना प्रभारी आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की।
विज्ञापन


लवकुश की मां शांति देवी ने बताया कि उनका बेटा बहुत छोटा था और इतनी कम उम्र में वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया, ताकि सभी को आत्महत्या लगे।



-
पहले पति और फिर बेटे को खोकर टूटीं शांति
शांति देवी के पति जगराम मिश्रा की वर्ष 2015 में मार्ग दुर्घटना मौत हो गई थी। वह अकेली ही छह बीघा भूमि पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। घर की आर्थिक जिम्मेदारी काफी हद तक बड़े बेटे रामजी मिश्रा (26) के कंधों पर है, जो अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वहीं, श्रवण कुमार (18), राम अवतार (17), पंकज मिश्रा (13) और सत्यदेव (10) घर पर रहकर मां का हाथ बंटाते हैं। अब लवकुश की मौत के बाद शांति फिर से टूट गई हैं।
विज्ञापन




पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
शांति देवी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। टीम के साथ मौके पर जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-चंद्रकेश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें