फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में पलटी नाव, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। रजगढ़वा गांव के दक्षिण में स्थित नाले को पार करते समय शनिवार को अचानक नाव पलट गई। इससे एक किशोर की नाले में डूबने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य तैर कर बाहर आ गए। रजगढ़वा निवासी पांचों ग्रामीण मवेशी चराने नाला पार कर कछार में जा रहे थे। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुहा झुनझुनिया के मजरा रजगढ़वा गांव के दक्षिण में राप्ती की बाढ़ के दौरान विशाल नाला बन गया था। इसमें आज भी पानी है। खेत जाने के लिए ग्रामीणों को इसे पार करना पड़ता है। इसके लिए ग्रामीण नाव का सहारा लेते हैं। इन नावों को ग्रामीण नाले के किनारे ही बांधे रखते हैं।
शनिवार को गांव निवासी दिलीप कुमार उर्फ रंगीलाल (17) पुत्र कोयले गांव के चार अन्य ग्रामीणों के साथ भैंस चराने गया था। इस दौरान सभी के मवेशी नाले के दूसरी ओर चले गए। इसके बाद दिलीप सहित चारों ग्रामीण नाव से नाला पार करने लगे। नाले के बीच पहुंचते ही नाव अचानक पलट गई।
विज्ञापन

इससे नाव पर ग्रामीणों ने तैर कर अपनी जान बचाई वहीं दिलीप कुमार उर्फ रंगीलाल पानी में डूब गया। साथ में मौजूद लोगों ने गांव आकर इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकलवाया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह बताते हैं कि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया। ऐसे में लाश परिवारीजनों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें