फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: केंद्र में 12 साल पूरे होने पर उत्सव मनाएगी भाजपा

विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद भाजपाई। - फोटो : भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद भाजपाई।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा के जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को जिला कार्यशाला हुई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि केंद्र में भाजपा के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन

इन वर्षों के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा और भाजपा इसे उत्सव के रूप में मनाएगी। राजीव मिश्रा ने इन 12 वर्षों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पांच जून से 21 जून तक विशेष कार्यक्रम होंगे।
इनमें विश्व पर्यावरण दिवस, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प यात्रा और विकास कार्यों की प्रदर्शनी शामिल है। प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विशेष जनसंपर्क अभियान तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा और विधायक राम फेरन पांडेय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें