फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गोवंश से टकराकर बाइक सवार घायल

Sun, 21 Sep 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल अरुण चक्रवर्ती। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच-जमुनहा मार्ग पर चिचड़ी चौराहे के पास शुक्रवार रात एक बाइक सवार गोवंश से टकरा गया। हादसे में उसको गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मदद के लिए मौके पर राहगीर पहुंचे, लेकिन युवक के कमर पर तमंचा लगा देख सभी सहम गए। राहगीरों ने तत्काल डॉयल -112 को सूचना दी। पुलिस कर्मी घायल युवक व तमंचे को लेकर चले गए।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल अरुण चक्रवर्ती (25) सोनवा क्षेत्र के तुलसीपुर का रहने वाला है। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। स्थानीय लोग अरुण के पास तमंचा मौजूद होने को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।



राहगीरों ने बताया कि डॉयल-112 पर फोन करने के बाद पहुंचे पुलिस कर्मी युवक व तमंचे को लेकर चले गए थे। इस संबंध में जब बहराइच के दरगाह थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सोनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और उनकी टीम के पहुंचने से पहले ही युवक को लेकर चली गई थी।
विज्ञापन


वहीं जब श्रावस्ती के सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौके पर दरगाह थाने के पुलिस कर्मी पहुंचे थे और घायल को इलाज के लिए लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें