भिनगा नगर में भिनगा सिरसिया मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट जनसभा को संबोधित किया गया। जिनके आने व जाने के समय भिनगा-बहराइच फोरलेन पर आवागमन रोक दिया गया। वहीं जनसभा के बाद लौटने वाली भीड़ के कारण फोर लेन सहित भिनगा नगर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके चलते लोग घंटों परेशान रहे।
जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट जनसभा को संबोधित किया गया। जनसभा में भीड़ जुटाने क लिए भारी संख्या में प्रत्याशियों द्वारा कार्यकर्ताओं व आम जनों को कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतारा गया। ऐसे में उनके कार्यक्रम स्थल पर जाने व वहां से लौटने के दौरान भिनगा बहराइच फोर लेन पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया था। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के जाने के बाद जनसभा में आए लोग निजी व प्रत्याशियों की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहनों से एक साथ वापस लौट पड़े। ऐसे में वाहनों व लोगों की लौटने वाली भीड़ के कारण फोर लेन सहित भिनगा नगर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके चलते लोग घंटों परेशान रहे। (संवाद)
आवागमन की समस्या से जूझते रहे लोग
श्रावस्ती। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भिनगा में जनसभा आयोजित की गई। जिनके द्वारा भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित किया गया। जिन्हें लाने व ले जाने के लिए भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशियों द्वारा प्राइवेट बसों, जीप, मैजिक, मैक्स आदि वाहनों को बुक कराया गया था। इसके चलते भिनगा सिरसिया, भिनगा लक्ष्मनपुर, भिनगा तालाबघोड़ा, भिनगा सेमरी इकौना, बलरामपुर बहराइच, गिलौला लक्ष्मननगर सहित अन्य मार्गों पर आवागमन के संसाधनों का टोटा रहा। ऐसे में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।