फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित व एनीमिक बच्चे होंगे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में चार अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों के सहयोग से कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों और एनीमिया से ग्रसित किशोरियों की पहचान पर विशेष बल दिया जा रहा है। इस दौरान कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों के साथ स्वस्थ बच्चों की भी पहचान, वजन व लंबाई-ऊंचाई की माप की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने बताया है कि जिले में चार अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें स्वस्थ बच्चे की पहचान व उत्सव आयोजन एवं स्वस्थ भारत के लिए आधुनिक और पारम्परिक प्रथाओं के एकीकरण पर केन्द्रित गतिविधियों पर विशेष महत्व दिया जायेगा। पोषण अभियान द्वारा समग्र रूप से पोषण संबंधी परिणामों में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम सप्ताह में 27 मार्च तक स्वस्थ बच्चों के पहचान के लिए 0-6 वर्ष तक के बच्चों की लंबाई, ऊंचाई तथा वजन लेते हुए उत्सव का आयोजन किया जायेगा। दूसरे सप्ताह में 28 मार्च से चार अप्रैल के मध्य लैंगिक संवेदनशीलता और जल प्रबंधन, एनीमिया प्रबंधन व रोकथाम तथा विशेष रूप से जनजाति क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देना जैसी जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों के आयोजन पर बल दिया जायेगा।
पोषण पखवाड़ा के आयोजन के लिए विभिन्न सहयोगी विभागों एवं सहयोगी स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्य संपादित किये जायेंगे। जिसमें पोषण पखवाड़ा और स्वस्थ बालक स्वस्थ बच्चे की पहचान व उत्सव आयोजन, महिलाओं की जल संरक्षण में भूमिका, महिलाओं में जल संरक्षण की महत्ता की जागरूकता को बढ़ावा देना, जल संरक्षण एवं प्रबंधन में समुदाय एवं संस्थाओं का सहयोग लेना, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वर्षा जल संचयन के ढांचे को बढ़ावा देना, किशोरी बालिका गर्भवती महिला एवं धात्री महिलाओं व स्कूल के बच्चों में एनीमिया को रोकना और उपचार करना, एनीमिया की रोकथाम, प्रबंधन पर उपचार के लिए आयुष एवं ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों में स्वस्थ्य मां और बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन सहित अन्य कार्य संपादित किये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें