फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कड़ी सुरक्षा के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार 24 मार्च से शुरू होगी। 37 केंद्रों पर दोनों पालियों में होने वाली इस परीक्षा में हाई स्कूल व इंटर के 16657 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग तक के अधिकारियों ने नकल विहीन माहौल में परीक्षा संपन्न कराने से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी को सीसीटीवी कैमरों के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए सभी 37 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा सिटिंग प्लान बनाने के कार्य भी पूरा किया जा चुका है। परीक्षा केंद्रों तक आने जाने में परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए भी जिला प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। कोई भी ऐसा परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है जिसकी विद्यालय से औसत दूरी सात किलोमीटर से अधिक हो।
परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगा। परीक्षा केंद्रों से एक किमी की दूरी तक फोटो कापी व स्कैन कार्य परीक्षा जारी रहने तक नही होगा। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन के लिए भी आदेश है कि परीक्षा केंद्रों पर आने जाने की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

नकल कराने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई का आदेश दिया गया है। पहली बार सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और कर्मियों की तैनाती की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों का वितरण डीएम द्वारा नामित अधिकारी ही कराएंगे। सभीऱ् परीक्षा केंद्ेद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। परीक्षा व्यवस्था पर निगाह रखने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी रहेगी। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर सहायता या शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर, ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज एवं डेडीकेटेड ई-मेल आईडी प्रदर्शित किया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा संबंधित सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। बोर्ड की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की जा चुकी है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका व प्रवेश पत्र भी भेजा जा चुका है। संत प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें