फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांगरूम व तथागत हाल का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में दस मार्च को मतगणना कराई जाएगी जिसका हाल जानने के लिए डीएम ने एसपी के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उनके द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस मौके पर उनके द्वारा मौजूद सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था व तथागत हाल (मतगणना स्थल) में मतगणना की तैयारियों का जायजा शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के साथ लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांगरूम की सुरक्षा में लगे सुरक्षा बलों के जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइड लाइन एवं चेक लिस्ट के अनुसार बिंदुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल की सभी व्यवस्थाओं जैसे काउंटिंग टेबल, कंट्रोल रूम, मीडिया सेंटर, पार्किंग स्थल आदि व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
साथ ही व्यवस्था में लगे अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के लिए जारी निर्देशों का पालन करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने निर्देश दिया कि 10 मार्च को होनी वाली मतगणना की सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी कर ली जाएं। स्ट्रांगरूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम को लाने ले जाने के लिए बैरिकेडिंग की जाए। मतगणना के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाएं जिससे मतगणना शांतिपूर्ण, पारदर्शी व व्यवस्थापूर्ण ढंग से संपन्न की जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें