कटरा (श्रावस्ती)। बैदौरा मसरिख गांव में गुरुवार रात घर के सामने बंधी गाय चोरी हो गई। शनिवार सुबह सरसों के खेत में गाय के अवशेष पड़े मिले जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना के बाद पहुंची नवीन मॉडर्न थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवीन मॉर्डन थाना कटरा के ग्राम बैदौरा मसरिख निवासी अशोक कुमार मिश्रा पुत्र सुंदर लाल मिश्रा ने अपनी गाय घर के सामने लगे विद्युत पोल में बांधी थी। शुक्रवार सुबह उनकी गाय गायब थी। शनिवार सुबह गांव निवासी राम अभिलाख पुत्र झींगुर के गन्ने के खेत गाय के अवशेष मिले। इसकी सूचना अशोक कुमार मिश्रा ने नवीन मॉडर्न थाने को फोन पर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय व प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष कुमार तिवारी ने मामले की जांच की। साथ ही इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।