फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में रमेश कुमार ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नेहरू युवा केंद्र ने युवाओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। भिनगा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी शिव कुमार यादव ने की।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ (पुरुष) में प्रथम स्थान रमेश कुमार, द्वितीय स्थान अनिल कुमार व तृतीय स्थान सुरेश कुमार ने प्राप्त किया। चार सौ मीटर (पुरुष) में प्रथम स्थान सियाराम, द्वितीय स्थान सुभाष व तृतीय स्थान लालमणि ने प्राप्त किया। दो सौ मीटर (पुरुष) में प्रथम स्थान हरिकृष्णा, द्वितीय स्थान दीपक त्रिपाठी व तृतीय स्थान सुभाष ने प्राप्त किया। सौ मीटर (पुरुष) में प्रथम स्थान अवधेश कुमार, द्वितीय स्थान दीपक त्रिपाठी व तृतीय स्थान शफीक ने प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लक्ष्मी देवी, द्वितीय स्थान सानिया व तृतीय स्थान आराधना राणा ने प्राप्त किया।
चार सौ मीटर में प्रथम स्थान सिम्मी, द्वितीय स्थान चंदा देवी व तृतीय स्थान नीलम ने प्राप्त किया। दो सौ मीटर में प्रथम स्थान चंदा देवी, द्वितीय स्थान सीता देवी व तृतीय स्थान गायत्री ने प्राप्त किया। सौ मीटर में प्रथम स्थान सिम्मी, द्वितीय स्थान गायत्री व तृतीय स्थान सीता देवी ने प्राप्त किया। वालीबाल में पुष्पेंद्र पाठक की टीम विजेता व सलीम की टीम उपविजेता रही। खो-खो टीम (पुरुष) में अवधेश कुमार की टीम विजेता व खानबाबू की टीम उपविजेता रही। खो-खो (महिला) में सीमा परवीन की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान सभी विजेताओं को पदक, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक कोमल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें