फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर खुर्द निवासी पंचायत मित्र सीमेंद्र श्रीवास्तव (32) पुत्र जगदीश बख्स श्रीवास्तव पुत्री आराध्या का मुंडन कराने शनिवार को कलकलवा स्थित समय माता मंदिर गया था। दोपहर बाद मुंडन कराकर वापस लौट रहा था। इस दौरान परिवारीजनों को घर भेजने के बाद वह मोटर साइकिल से सास बहराइच के थाना रामगांव अंतर्गत काजीजोत निवासी दिनेश कुमारी (50) को वापस ले जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह मोटर साइकिल लेकर कलकलवा मार्जिनल बांध से होकर रामपुर गांव के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रही बालू लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सीमेंद्र सड़क पर ही गिर गया। ट्रैक्टर-ट्राली उसे रौंदती हुई आगे बढ़ गई। हादसे में सीमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गई। मल्हीपुर पुलिस ने घायल दिनेश कुमारी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मल्हीपुर मे भर्ती कराया। बाद में उसे बहराइच रेफर कर दिया गया है। जमुनहा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें