फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप से टकराई मोटर साइकिल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच मल्हीपुर मार्ग स्थित जिनौठा मोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकप से टकरा गयी। इससे मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी अखिलेश वर्मा पुत्र राकेश वर्मा किसी काम से मोटर साइकिल से बहराइच गया था। उसके साथ मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भवनियापुर के मजरा बांसगढ़ निवासी राजितराम भी था। बहराइच से लौटते समय बहराइच मल्हीपुर मार्ग स्थित सोनवा थाना क्षेत्र के जिनौठा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी पिकप से टकरा गयी। टक्कर तेज होने के कारण मोटर साइकिल पर बैठे राजितराम का पैर कट गया और अत्यधिक रक्त स्त्राव के कारण इलाज के लिए ले जाने से पहले ही राजितराम की मौत हो गयी। गंभीर घायल अखिलेश को जिला चिकित्सालय बहराइच पहुंचाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें