फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से हो रही धान की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। धान क्रय केंद्र पर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही उपज बेची जा रही है। इसका खुलासा मंगलवार को एसएसबी ने उस समय किया जब 65 क्विंटल धान के साथ एक को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भी ट्रॉली से तस्करी कर लाए जा रहे धान को एसएसबी पकड़ चुकी है। नेपाल में धान 900 रुपये क्विंटल में खरीदा जाता है।
विज्ञापन

नेपाल से भारत में इस समय धान की तस्करी हो रही है। इसका कारण है कि नेपाल में धान 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलता है। यही धान जब भारतीय बाजार जमुनहा में पहुंचता है तो इसकी कीमत 1200-1300 रुपये तो सरकारी क्रय केंद्र पर यह 1940 प्रति क्विंटल हो जाता है। इसी अंतर का लाभ दोनों देशों के तस्कर उठा रहे हैं। नेपाल से धान खरीदकर प्रतिदिन चोरी छिपे जंगली रास्ते से जमुनहा भेजा जाता है। ऐसे ही मंगलवार सुबह भारत-नेपाल सीमा तुरसमा में तैनात एसएसबी ने पिलर संख्या 635/5 के पास से नेपाल की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर आ रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। यह व्यक्ति नेपाल से धान ला रहा था जिसकी पहचान मल्हीपुर थानाक्षेत्र के ग्राम भरथा रोशनगढ़ निवासी मेराज के रूप में हुई।
पकड़ी गई ट्रॉली में 65 क्विंटल धान भरा हुआ था। इससे पहले भी एसएसबी ने धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर सीज किया है। एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को धान के साथ कस्टम कार्यालय में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें