फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा हुई मतगणना तो चुनाव हारीं अनीता बनीं प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। मतगणना में हुई धांधली की शिकायत बाद कोर्ट के निर्देश पर दोबारा से हुई मतगणना में पूर्व में हारी प्रत्याशी दो वोट से चुनाव जीत कर प्रधान बन गयी। मामला गिलौला की प्रहलादा ग्राम पंचायत का है। यहां हुए चुनाव के बाद मतगणना में धांधली होने का मामला एसडीएम इकौना की कोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर बुधवार को मतों की दुबारा से गणना हुई तो पहले चुनाव में हार जाने वाली अनीता जीत हासिल कर प्रधान की कुर्सी पर काबिज हुई। गिलौला के प्रहलादा ग्राम पंचायत में मतों की गिनती के समय हुई गड़बड़ी का मामला एसडीएम इकौना आरपी चौधरी की कोर्ट में चल रहा था। यहां मतगणना में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए दूसरे स्थान पर रही प्रत्याशी अनीता देवी ने दोबारा मतगणना कराने का वाद दायर किया था। आदेश के अनुपालन में एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक के समक्ष वीडियोग्राफी की निगरानी में दुबारा मतगणना कराई गई। इस दौरान पूर्व में हारी प्रत्याशी अनीता देवी को 376 तो चुनाव जीती प्रधान को 374 मत प्राप्त हुए। अनीता देवी को दो मतों से विजयी घोषित कर नए प्रधान का ताज सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें