फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला(श्रावस्ती)। गिलौला में गेहूं का बीज लेकर आया एक ट्रक खड़ा था। बृहस्पतिवार देर रात इसमें एक दूसरा ट्रक सामने से भिड़ गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत के पूरनपुर से गेहूं का बीज लेकर एक ट्रक यूपी 40 टी 4343 बृहस्पतिवार देर शाम गिलौला आया था। बीज उतारने के लिए सुबह के इंतजार में गिलौला स्थित बौद्ध परिपथ पर खड़ा था। इस बीच बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे बलरामपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक इससे भिड़ गया। घटना में दोनों ही ट्रकों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
इस दौरान ट्रक में सो रहा चालक रामसूरत पुत्र बछराज व खलासी अनिल कुमार पुत्र तीरथ राम सोनकर निवासी उदयराजपुरवा, थाना कोतवाली देहात, बलरामपुर व दूसरे ट्रक का चालक जुनैद पुत्र आमिर अली तथा खलासी मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद जावेद निवासी ख्वाजा नगर, मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे गिलौला थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडे ने चारों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिलौला पहुंचाया। वहीं, तेज रफ्तार ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी का कहना है कि यदि तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें