फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर सभी पात्रों को दें योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला(श्रावस्ती)। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री मंगलवार को गिलौला पहुंचे। उन्होंने औरैया निधान के मजरा कोरियनपुरवा पहुंचकर कोरी जाति के लोगों से संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा कोरी समाज के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कोरी जाति के लोगों को साधने के लिए गांव-गांव संपर्क कर रहे प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री मंगलवार गिलौला पहुंचे। उन्होंने औरैया निधान के मजरा कोरियन पुरवा जाकर कोरी बिरादरी के लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हाल जानने के साथ ही उन्हें मिलने वाले सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अधिकतर लोगों को पेंशन, आवास व शौचालय नहीं मिल सका है। इस पर उन्होंने साथ में मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन व तहसीलदार इकौना को गांव में 15 दिन के अंदर कैंप लगाकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व विकलांग पेंशन देने का निर्देश दिया।
साथ ही कैंप में शौचालय व आवास से आच्छादित न होने वालों को चिह्नित कर उन्हें आवास व शौचालय दिलाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व मौजूद अधिकारियों को सौंपी। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों से अपील की कि मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने गांव में जल निकासी न होने की शिकायत की। इस पर समाज कल्याण मंत्री ने तहसीलदार को समस्या का निदान तत्काल कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रवेश आर्य, राजू तिवारी, हरिओम तिवारी, स्वाति तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें