श्रावस्ती। आगामी दिनों आने वाले त्योहारों को देखते हुए जिले में सोमवार से धारा 144 लागू कर दी गई है। यह 11 नवंबर तक लागू रहेगा। इस दौरान जलसा सहित कई अन्य कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे। आगामी होने वाले त्योहार चेहल्लुम, गांधी जयंती, महाराजा अग्रसेन जयंती, महाअष्टमी, दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, बारावफात, नरक चतुर्दशी, दीपावली व छठ पूजा का पर्व मनाया जाना है।
इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए एडीएम कमलेश चन्द्र द्वारा धारा 144 लागू की गई है। उक्त आदेश या आदेश के किसी अंश का उल्लंघन करने वालों पर धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)